फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एथलेटिक्स में पूजा ने जीते रजत और कांस्य पदक

विज्ञापन
फोटो 57 बरेली में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कासगंज। एथलेटिक्स के मैदान पर जिले की पूजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। बरेली में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला-पुरुष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूजा ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला-पुरुष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 सितंबर को बरेली में किया गया था। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में पूजा ने चक्का फेंक में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर अपना दूसरा पदक पक्का किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि पूजा ने दो स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। ऐसी उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती हैं। पूजा की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें