फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पॉलिटेक्निक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को बताया संतुलित

विज्ञापन
फोटो 22 - राजकीय पॉलीटै​क्निक सोरोंजी में परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। प्राविधिक शिक्षा परिषद की विषम सेमेस्टर और विशेष बैक पेपर परीक्षाएं सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुईं। पहले दिन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

जिले के दो निर्धारित केंद्रों पर कुल 314 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 302 ने परीक्षा दी जबकि 12 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहले दिन कुल उपस्थिति 96 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। हालांकि, कुछ विषयों के न्यूमेरिकल सवालों में अधिक समय जरूर लगा लेकिन सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के दायरे से ही पूछे गए थे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी केंद्र पर दोनों पालियों में परीक्षाएं हुईं। पहली पाली में थर्मल इंजीनियरिंग-1, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स और एप्लाइड मैकेनिक्स की परीक्षा हुई जिसमें 93 में से 91 परीक्षार्थी उपस्थित और 2 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में एप्लाइड मैथमेटिक्स-2, बिल्डिंग साइंस और डिजाइन ऑफ स्टील स्ट्रक्चर एंड ड्राइंग के पेपर हुए जिसमें 87 में से 82 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 5 अनुपस्थित रहे। एमएमआईटी केंद्र पर पहली पाली में 134 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 129 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 5 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सफल संचालन में राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के केंद्र अधीक्षक व प्रधानाचार्य राजन सिंह, सहायक केंद्र अधीक्षक व आर्किटेक्चर विभागाध्यक्ष उमाशंकर, यांत्रिक विभाग के व्याख्याता देवकांत गौतम और एमएमआईटी केंद्र के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
-
क्या बोले परीक्षार्थी
डिजाइन ऑफ स्टील स्ट्रक्चर एंड ड्राइंग का प्रश्नपत्र कुल मिलाकर संतुलित रहा। डिजाइन से जुड़े न्यूमेरिकल हल करने में थोड़ा अधिक समय लगा। - यादवेंद्र प्रताप सिंह, सिविल अंतिम वर्ष

बिल्डिंग साइंस प्रश्नपत्र आसान और समझने योग्य था। क्लाइमेटोलॉजी और सर्विसेज से जुड़े प्रश्न सीधे थे। समय पर्याप्त मिलने के कारण सभी प्रश्न हल हो गए । - कशिश राठौर, छात्रा आर्किटेक्चर द्वितीय वर्ष

फोटो 22 - राजकीय पॉलीटैक्निक सोरोंजी में परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

फोटो 22 - राजकीय पॉलीटैक्निक सोरोंजी में परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें