फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 64 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार जिले में 6 नए केंद्र बढ़ने के साथ कुल 64 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 40,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष दो राजकीय, 24 सहायता प्राप्त और 38 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 40,983 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 22,529 परीक्षार्थी हैं जिनमें 22,473 संस्थागत और 56 प्राइवेट हैं।
इंटरमीडिएट के 18,454 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 17,994 संस्थागत और 460 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं। यदि किसी छात्र, अभिभावक या विद्यालय को केंद्र आवंटन को लेकर कोई आपत्ति है तो वे साक्ष्यों के साथ 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

वर्जन
आपत्तियों के परीक्षण और निस्तारण के बाद 27 नवंबर को अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। - रजनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें