फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला : छात्रों को पठाया यातायात नियमों का पाठ

Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05कासगंज के बीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सवालों क
विज्ञापन
कासगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएवी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्रों ने शिरकत की।
विज्ञापन



एआरटीओ ने छात्रों से कहा कि जिनकी उम्र 18 साल हो गई है। वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें। बिना डीएल के दो पहिया या चार पहिया वाहन न चलाएं। ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन मालिक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और कार्रवाई दोनों हो सकती है। जब भी दो पहिया वाहन चलाएं, हेलमेट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। इससे हादसा होने की आशंका रहती है।
उन्होंने बताया कि हर साल देश में पांच लाख सड़क हादसे में करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। जबकि लाखों लोग घायल होते हैं। यातायात नियमों का पालन करने से हादसा होने की आशंका कम होती है। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपये की कैशलेस सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा राहवीर योजना चलाई गई है। इसमें सड़क हादसे में घायल लोगों की अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मेजर आलोक कुमार दुबे, रामेश्वर दयाल, राघवेंद्र सिंह यादव, छोटेलाल, सत्यनारायण सक्सेना, अनिल कुमार, अमित शर्मा और नरेश चंद्र शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

सही उत्तर देने वाले छात्र हुए सम्मानित
कार्यक्रम में बच्चों से यातायात नियमों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। इनके सही उत्तर देने वाले छात्रों चंद्रवीर कुमार, शिवम, राजेश, उमाशंकर, कार्तिक और मयंक राघव को अमर उजाला फाउंडेशन की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें