फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुलिस चौकी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
फोटो 45 – बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिस चौकी की क्षतिग्रस्त हुई दीवार। स्
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बिलराम गेट पुलिस चौकी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी के पास खड़े दोपहिया वाहन में भी टक्कर लगने से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान हो सके।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी की दीवार और पिलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इससे टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में मदद मिलेगी। बिलराम गेट चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें