फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला ने लगाया गोली मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अहरौली निवासी मंदाकिनी ने पड़ोसी गांव के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


मंदाकिनी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह 10:15 बजे अपने खेत पर जा रही थी। इसी दौरान नगला सैय्यद के पास बने एसटीपी प्लांट के पास किसी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में महिला व उसके परिजन से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना दी है। परीक्षण रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें