फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बदायूं में हुई लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदायूं जिले में हाल ही में हुई लूटपाट की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। बृहस्पतिवार की रात ढोलना, कासगंज, सोरोंजी, सहावर, सुन्नगढ़ी, पटियाली व अन्य क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई।
क्षेत्र में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सर्तक है। रात में जिले की सीमाओं पर पुलिस कर्मी निगरानी कर रहे हैं। अभियान के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चालको से पूछताछ की गई है। उन्होंने लोगाें से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें