फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की तैयारी

Sat, 04 Jul 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। टनकपुर से नांदेड़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित ट्रेन शुरू होने से उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। इससे कासगंज सहित आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर से नांदेड़ तक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। इस मार्ग पर ट्रेन चलने से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को महाराष्ट्र जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह ट्रेन टनकपुर से चलकर पीलीभीत,इज्जतनगर ,बरेली बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, इटारसी, अकोला, पूर्णा होते हुए नांदेड़ पहुंचेगी। इससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, एटा, हाथरस और मथुरा क्षेत्र के लोगों के लिए इस ट्रेन से लंबी दूरी का सफर आसान होगा। इन क्षेत्रों के यात्रियों को नांदेड़ या महाराष्ट्र के अन्य शहरों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है। यह नई ट्रेन के संचालन से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही पर्यटन, व्यापार को बढावा मिलेगा। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि टनकपुर से नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी चल रही है। रेलवे बोर्ड की ओर से समय-सारिणी और संचालन की मिलने के बाद ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें