फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रोटरी क्लब एलीट्स ने डॉक्टरों-सीए का किया अभिनंदन

Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोट:02 कासगंज में रोटरी क्लब एलीट्स के पदा​धिकारी डॉक्टर व सीए को सम्मानित करते। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कासगंज। रोटरी क्लब ऑफ कासगंज एलीट्स ने शहर के एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के योगदान को सम्मानित किया। समारोह में क्लब ने जनसेवा से जुड़े नए संकल्पों के साथ आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. मयंक माहेश्वरी एवं सीए मुकेश वार्ष्णेय को रोटरी पटका पहनाकर और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप साहू ने कहा कि चिकित्सक समाज को स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे पेशेवरों का सम्मान समाज के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का सम्मान है।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन ऋषभ अग्रवाल ने किया। इस दौरान क्लब से जुड़े नए सदस्यों का रोटरी पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जनसेवा से जुड़ी आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव नीतेश काबरा, कोषाध्यक्ष सचिन राठी, शैलेष गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, महावीर सिंह, कृष्णकांत गुप्ता, आकाश साहू, प्रेरित अग्रवाल, सुमित वार्ष्णेय, नवीन सक्सेना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्यास मुक्त अभियान की शुरुआत
कासगंज। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ कासगंज एलीट्स ने प्यास मुक्त अभियान शुरू किया। इसके तहत बिलराम गेट स्थित दूल्हाघर पर शीतल पेयजल टैंक स्थापित किया गया। क्लब सदस्यों ने राहगीरों को ठंडा पेयजल वितरित कर गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीने और जरूरतमंदों को भी पेयजल उपलब्ध कराने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें