फोटो14सोरोंजी के गांव तोलकपुर में सफाई न होने से सड़क पर फैली गंदगी ।संवाद
सोरोंजी। विकास खंड के गांव तोलकपुर में हर ओर गंदगी फैली हुई है। सफाईकर्मी गांव में सफाई कार्य के लिए नहीं पहुंचते हैं। गांव की नालियां और खड़ंजे टूटे हुए हैं जो गंदगी व कीचड़ से भरे हैं। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
सफाई न होने के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कई गलियों में खड़ंजे उखड़े होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। गांव में लगी स्ट्रीट सोलर लाइट भी खराब पड़ी हैं जिससे रात में अंधेरा रहता है। ग्रामीण सियाराम, रामौतार, अशोक कुमार, वीरपाल और विवेक कुमार सहित अन्य ने खड़ंजे, नालियों के निर्माण और प्रतिदिन सफाई की मांग की है। ग्राम प्रधान नेकसू ने बताया कि निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही काम शुरू होगा।