फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: टायर फटने से पलटी पिकअप, पांच किसान गंभीर

विज्ञापन
फोटो 18 - थाना सहावर क्षेत्र के गांव कनोई के निकट टायर फटने से पलटी मैक्स पिकअप। संवाद
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव कनोई के निकट मंगलवार को टायर फटने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में धान बेचने कासगंज मंडी जा रहे पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सहावर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंजडुंडवारा के गांव चिरौला निवासी धर्मवीर (40) पुत्र लोकराज, सतीश (35) पुत्र दयाराम, नूरुल (42) पुत्र शब्बीर हुसैन, रामलड़ेंते (44) पुत्र लाल सिंह और रघुनंदन (30) पुत्र हेतराम मैक्स पिकअप से धान बेचने कासगंज मंडी जा रहे थे।
जैसे ही उनका वाहन सहावर थाना क्षेत्र के गांव कनोई के निकट पहुंचा अचानक टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से निकालने में मदद की।
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह ने पांचों की हालत गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

फोटो 18 - थाना सहावर क्षेत्र के गांव कनोई के निकट टायर फटने से पलटी मैक्स पिकअप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें