फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कीटनाशी विक्रेता दो दिन में कराएं पोर्टल पर पंजीकरण, वरना लाइसेंस होगा निरस्त

Thu, 09 Jul 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो09कासगंज जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमृता राय। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। । जिले के कीटनाशी रसायन विक्रेताओं के लिए समेकित कीट प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अब आखिरी मौका है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमृता राय ने चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर पंजीकरण न कराने वाले फर्मों का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही, बिना पंजीकरण बिक्री करते पाए जाने पर स्टॉक जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि कई विक्रेताओं ने अब तक अपनी फर्म का पंजीकरण आईपीएमएस पोर्टल पर नहीं कराया है। ऐसे सभी लाइसेंस धारकों को 11 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई विक्रेता आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराए बिना कीटनाशी रसायनों का कारोबार करते पाया गया तो उसके प्रतिष्ठान में उपलब्ध कीटनाशी रसायनों को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही कीटनाशी अधिनियम-1968 और कीटनाशी नियमावली-1971 के प्रावधानों के तहत विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें