फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पिछले साल से 20 रुपये महंगी है मूंगफली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ठंड के मौसम में मूंगफली का स्वाद लोगों को भाने लगा है। बाजार में इसकी मांग भी बढ़ गई है। भाड़ पर भुनी जा रही मूंगफली इस समय 120 रुपये किलो में बिक रही है, जबकि गरम ताजा मूंगफली 160 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पिछले वर्ष की तुलना में भाव में 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में मूंगफली की मांग को देखते हुए किसान दोहरी फसलें लेने लगे हैं। दोनों सीजन में लगभग 500 हेक्टेयर में इसकी पैदावार होती है। कीमतों में तेजी से किसानों को भी अब बेहतर मूल्य मिलने लगा है। शहर में करीब 100 लोग फुटकर में मूंगफली के इस मौसमी कारोबार से जुड़े हैं। विक्रेता रवि ने बताया कि मूंगफली को अच्छी मात्रा में भाड़ पर पहले ही भुनवा लिया जाता है। इससे लागत कम आती है और कीमत कुछ कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें