फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डीएम, एसपी ने परिक्रमा मार्ग और हरि की पौड़ी घाट पर किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मेला मार्गशीर्ष पर पंचकोसी परिक्रमा एवं गंगास्नान को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं थीं। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा निकली। उन्होंने पूरे परिक्रमा मार्ग का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं को देखा। इसके अलावा मेला परिसर, हरि की पौड़ी, वराह मंदिर व अन्य मार्गों पर व्यवस्थाएं परखने के लिए अधिकारी पहुंचे। परिक्रमा और गंगास्नान को देखते हुए पुलिस के द्वारा रूट डायवर्जन किया गया। जिसके चलते कहीं जाम जैसी समस्या उत्पन्न नहीं हुई। एसपी ने मार्गों का भ्रमण कर यातायात की स्थिति को देखा। हरि की पौड़ी पर भी गोताखोर तैनात किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने नाव से भ्रमण किया। एडीएम दिग्विजय, एएसपी सुशील कुमार, मेला अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान भी यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेती रही। यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह स्वयं डायवर्जन पॉइंट पर रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें