फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गणतंत्र दिवस पर गूंजे देशभक्ति के तराने, लगे भारत माता के जयकारे

Wed, 28 Jan 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 21- अमांपुर में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल स्कूली बच्चे। स्रो - फोटो : चरदा सीएचसी पर मरीज को गोद में उठाकर ले इलाज जाते हुए तीमारदार।
विज्ञापन
कासगंज। जिले के कस्बों और ग्रामीण इलाकों में धूमधाम के साथ 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान हुआ। गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेरा रंग दे बसंती चोला..., ऐ मेरे वतन के लाेगों जरा आंख में भरलो पानी... जैसे तरानों के बोल वातावरण में सुनाई देते रहे।
विज्ञापन





तीर्थनगरी में मनाया गया समारोह
सोरोंजी। तीर्थनगरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय, मेहता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, एसटीडीएम इंटर कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने ध्वज फहराया। इस दौरान एसडीएम एवं प्रभारी ईओ हर्षिता देवड़ा, प्रधानाचार्य रामकरन राज, बीजेपी नगर अध्यक्ष आदित्य दुबे, जयप्रकाश दुबे, पंकज भार्गव आदि मौजूद रहे। उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र दिए गए। राधेकृष्ण दिव्यांग समाज सेवा समिति के संरक्षक रमेश यादव ने रत्नावली चौक पर ध्वज फहराया। अध्यक्ष वीरेश यादव, नंद किशोर, सुरेश दिवाकर, गोपाल सिंह इंस्पेक्टर भी रहे। चौधरी रामप्रकाश यादव महाविद्यालय व कमला इंटर कॉलेज में प्रबंधक शैलेश यादव ने ध्वज फहराया। श्री भागीरथी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय ने, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक अभिषेक वशिष्ठ ने, एमएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बुशरा राईन ने ध्वज फहराया। मदर केयर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रदीप उपाध्याय ने,एसजीएम जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक श्रीभगवान उपाध्याय ने, सेंटवीएन पब्लिक स्कूल में बंधक सुरेश सिंह चौहान ने ध्वज फहराया। भारतीय पुनरूत्थान समिति कार्यालय पर डॉ. एनडी मौर्य ने, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुमन तिवारी ने, एसएलडी पब्लिक एकेडमी में प्रबंधक रूम सिंह ने ध्वज फहराया। आनंद पब्लिक स्कूल में समाज सेविका महारानी गुप्ता ने, शिवप्रसाद हायर सेकंडरी स्कूल नगला काशी में प्रधानाचार्य सच्चिदानंद गंगवार ने ध्वजा रोहण किया। बलदेव बिहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला खंजी में प्रधानाचार्य आलोक जौहरी ने, राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य राजन सिंह ने, एसपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक गोपाल ने ध्वज फहराया। विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।




अमांपुर में देशभक्ति के रंग में नजर आए स्कूली बच्चे
कासगंज। अमांपुर कस्बे में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों में जोश और उत्साह दिखा। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। बाजारों में जगह-जगह बूंदी के स्टॉल लगे नजर आए। बच्चे और युवा स्कूल एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तिरंगा झंडा लिए नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सहावर शाजिदा नसरीन, थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे तैनात रहे।
विज्ञापन






100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया
सिढ़पुरा। नगर पंचायत कार्यालय पर सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय फहराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने ध्वज फहराया। इस दौरान सभासद और पंचायतकर्मी मौजूद रहे। विकासखंड कार्यालय पर समाज सेवी श्यामसुंदर गुप्ता ने ध्वज फहराया और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। सिढ़पुरा थाने में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने ध्वज फहराकर सलामी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. प्रदीप गौतम, एमपीआईसी ने ध्वज फहराया। एसएम हायर एजुकेशन बाजीतपुर पर सचिव सुभाष चतुर्वेदी ने ध्वज फहराया। क्रिश पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिवा लाइब्रेरी पर गजेंद्र सिंह पाल ने ध्वज फहराया। केसी आदर्श महाविद्यालय पर सचिव रंजीत शर्मा ने ध्वज फहराया।





धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
मोहनपुरा। कस्बा के शिक्षण संस्थाओं और बैंकिंग कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
भारतीय स्टेट बैंक मोहनपुरा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोहनपुरा, अदिति चाइल्ड पब्लिक स्कूल मोहनपुरा में पूर्व प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश मिश्र ने ध्वज फहराया किया। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मोहनपुरा, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर ने ध्वज फहराया। शिवा इंटर कॉलेज कांतौर, किरन देवी इंटर कॉलेज मोहनपुरा, एस बीडी पब्लिक स्कूल मोहनपुरा, रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज रामपुर, दान सहाय मेमोरियल डिग्री कॉलेज रामपुर मोहनपुरा, मास्टर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट मोहनपुरा, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, मोहन उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय कांतौर, कंपोजिट विद्यालय अफजलपुर, प्राथमिक विद्यालय टीकमपुरा आदि में गणतंत्र दिवस मनाया गया।





हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस
गंजडुंडवारा। नगरपालिका परिसर कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन ने ध्वज फहराया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, सभासद और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल सिंह राठौर ने, हरनरायन इंटर काॅलेज में समिति उपाध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता ने, सहकारी क्रय विक्रय समिति पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह चौहान ने ध्वज फहराया। निदा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक तारिक महमूद मंसूरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय थाना रोड पर मोहम्मद कासिफ, निसार अहमद, रोहित कुमार, सूर्यकांत ने ध्वज फहराया। कोतवाली गंजडुंडवारा परिसर में कोतवाली प्रभारी राधे श्याम ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आकाश ने, विपणन कार्यालय पर निरीक्षक अजीत सिंह ने ध्वज फहराया। एसएसएस वैदिक कन्या इंटर काॅलेज में डॉ सुरेश चंद्र, मंजू गुप्ता ने ध्वज फहराया। आदर्श जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने, मां गंगे आशा रानी हायर सेकेंडरी स्कूल में सुमित सोलंकी ने, रोज वैली पब्लिक स्कूल में असहाब हुसैन ने, ग्रीन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक वसीम मियां ने ध्वज फहराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामछितौनी में संजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय दुलाई प्रधानाध्यापक इमरान अहमद, एमआर शेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक स्वालेह अंसारी, नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक मनमोहन अग्रवाल, डॉ. विकास सोलंकी, गिरीश कुमार, प्रफुल्ल जैन ने ध्वज फहराया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज लभेड़ में विमल मिश्रा एवं तमीरुल हसन ने ध्वज फहराया किया। पुष्टाहार कार्यालय पर सचिन कुमार ने, ज्ञानोदय विद्यालय में डॉ. ब्रजेश मिश्रा, ज्ञान दीप विद्या मंदिर में पवन कुमार ने, प्रकाशवती विद्यापीठ में अशोक विजय ने ध्वज फहराया।




हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
पटियाली। तहसील परिसर में एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने ध्वज फहराया। इस दौरान तहसीलदार राम नयन सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, विवेक कुमार, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन शाक्य ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. नीरज किशोर मिश्रा, कमहर महबूब, रूप किशोर शर्मा, निजामुद्दीन, असलम, अंकित, अमित, मुन्ना सैनी आदि मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने झंडा फहराया और सलामी दी। एसवीआर इंटर कॉलेज में उच्चत्तर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा व प्रबंधक पूर्व चेयरमैन डॉ. शशि मिश्रा ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर सलामी दी। योगेश कुलश्रेष्ठ, अरविंद कुमार, अवधेश पांडेय, ओमकार दीक्षित, अंकित कुमार मिश्रा, गौरव तिवारी भी रहे। सेंटकेएम इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने तिरंगा फहराया। इस दौरान आलोक कुमार गौर, शोभित चौहान, रोहित पुंडीर, भीकम सिंह भी रहे। तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्रार अनिल कुमार पांडेय ने झंडा फहराया। सेंट्रल बैंक पर शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने झंडा फहराया। बार एसोसिएशन के सोनेलाल बघेल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नरायन दीक्षित ने संयुक्त रूप से झंडा फ़हराया। अखिलेश यादव इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने झंडा फहराया। ग्राम नरदोली में ग्राम प्रधान कुंती देवी ने झंडा फहराया। अवनीश गुप्ता, दीपक चौहान रहे। हजरत अमीर खुसरो मदरसे में मौलाना जैद मदनी ने तिरंगा फहराया। सब्जी मंडी आंबेडकर पार्क में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर डॉ. आरपी सिंह ने तिरंगा फहराया। ग्राम प्रधान मुनीष कुमार, डॉ. राम प्रसाद सिंह, पृथ्वीराज गौतम, जाहिद अली निज़ामी, पवन सिंह, डॉ. भंवर सिंह, सोनेलाल फौजी, शंकर दादा आदि मौजूद रहे।




ध्वज फहराकर दी सलामी
सहावर। तहसील परिसर में एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। सीओ कार्यालय में क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन ने सलामी दी। कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया। क्षेत्रीय सहकारी समिति में ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत ने ध्वज फहराया। एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज में कौसर हमीद ने ध्वज फहराया। आदर्श प्राइमरी स्कूल में मुशीर अहमद खां ने ध्वज फहराया। एफआर पब्लिक स्कूल में मुहीद आलम ने ध्वज फहराया। मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज में प्रबंधक मोहम्मद समर ने ध्वज फहराया। मदरसा जामिया मोहम्मदीया में मुफ्ती शरीफ अहमद ने ध्वज फहराया। आरआर पब्लिक स्कूल फरौली में प्रबंधक भास्कर चतुर्वेदी एवं सुगम चतुर्वेदी ने ध्वज फहराया।





सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
ढोलना। स्व. श्री बाबू राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इनायती नगला अंबर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अनार सिंह, असिस्टेंट प्रो. डॉ. मयंक राज, उमेश चंद्र, रवीना कश्यप, रामनरेश यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें