फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शराब की 10 दुकानों में से 7 दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन

Sat, 21 Mar 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो47कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित ई-लॉटरी आवंटन प्रक्रिया कराते एडीएम , एएसपी एवं आबकारी अ​ - फोटो : अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग ​के निकट मालती नदी पर यहीं बनेगा पुल।
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित ई-लॉटरी के माध्यम से शराब की 10 दुकानों में से 7 दुकानों का आवंटन किया गया। इसमें 5 देसी शराब की दुकानें, 1 मॉडल शॉप और 1 कंपोजिट दुकान शामिल हैं। वहीं, शेष 3 दुकानों के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इसके अलावा 185 दुकानों का नवीनीकरण भी किया गया।
विज्ञापन

एडीएम दिग्विजय सिंह और एएसपी सुशील कुमार की उपस्थिति में शराब दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 10 दुकानों के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए थे। शहर की मॉडल शॉप के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसे विपिन कुमार दुबे को आवंटित किया गया। वहीं हमीरपुर चौराहे पर स्थित कंपोजिट दुकान के लिए तीन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से आरती का चयन ई-लॉटरी में हुआ। जबकि 185 शराब एवं भांग की पांच में से चार की दुकानों का नवीनीकरण हुआ है।
विज्ञापन

-
इनको देसी शराब की दुकानें हुई आवंटित :


दुकान का स्थान - आवेदन संख्या - आवंटित
सहावर हंस नगर - 12 - मुनेश कुमार
सिढ़पुरा कायस्था - 79 - श्याम सुंदर गुप्ता
गंजडुंडवारा नंबर तीन - 3 - गगन गुप्ता
धर्मपुर - 3 - मुन्नीदेवी
मंगतपुर - 5 - श्रीदेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें