फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अंक सुधारने का मौका, संस्कृत बोर्ड की स्क्रूटनी के आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों को सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) का अवसर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 10 जून है।
विज्ञापन

जिले के आठ संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के वे परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र की मुद्रित प्रति निकालना अनिवार्य होगा। इसके साथ 100 रुपये के कोषागार चालान की मूल प्रति संलग्न करनी होगी।
इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रेषित कराना होगा। इसे व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट school.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें