फोटो26सहावर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मौजूद छात्राएं व अन्य । संवाद
सहावर। रेलवे रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कथावावचक देवी रजनी चंद्रिका गोस्वामी रहीं। उन्होंने हिंदू समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम केहर आर्य ने की।
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य वक्ता कुलदीप ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ की ऐतिहासिक यात्रा, उसके विचार और समाज निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि संघ ने बीते एक शताब्दी में राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्थान और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने कार्यक्रम समापन पर युवाओं से संस्कार, शिक्षा और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान गांधी इंटर कॉलेज व सीपीवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला प्रचारक आर्येंद्र ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, रामकुमार साहू, राज दिवाकर, डॉ. पवन कुमार साहू, शिशुपाल, देवेंद्र गुप्ता, सोनूवाला आदि मौजूद रहे।
फोटो26सहावर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मौजूद छात्राएं व अन्य । संवाद