फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण एक जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Wed, 21 Jan 2026 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोंडा-बुढवल रेलखंड पर पर तीसरी लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसी के चलते इस रेल मार्ग पर चलने वाली कुछ गाडि़याें को निरस्त व मार्ग बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा से बुढवल रेलमार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ाने व संचालन के समय में बचत करने के उद्देश्य तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के लिए प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 18 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। इसी के चलते 15 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी।वहीं 17 मार्च को गोरखपुर से बान्द्रा टर्मिनस को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। 18 मार्च को मथुरा जंक्शन- छपरा एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-भटनी के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन ,बनारस-वाराणसी-औंड़िहार-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं छपरा से 18 एवं 20 मार्च को चलने वाली छपरा-मथुरा जंक्शन . एक्सप्रेस को भटनी-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भटनी-औडिहार-वाराणसी जंक्शन -बनारस-प्रयागराज जंक्शन -कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा-मथुरा जंक्शन -छपरा एक्सप्रेस गाड़ियों का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव मऊ एवं बनारस स्टेशन पर किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कार्य को पूरा करने के बाद ट्रेनों को उनके निर्धारित समय व मार्ग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें