फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 838 छात्र हुए शामिल

विज्ञापन
फोटो 18 - गौरव यादव। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का मंगलवार को आगाज हो गया। पहले दिन तीन पालियों में आयोजित परीक्षाओं में जिले के तीन प्रमुख महाविद्यालयों के कुल 907 परीक्षार्थियों में से 838 ने परीक्षा दी जबकि 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा संचालन के आंकड़ों के अनुसार, कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय (केए कॉलेज) में तीनों पालियों में पंजीकृत 304 में से 270 परीक्षार्थी शामिल हुए और 34 अनुपस्थित रहे।
श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में 374 पंजीकृत छात्रों में से 350 ने परीक्षा दी और 24 नदारद रहे। गंजडुंडवारा महाविद्यालय में 229 में से 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मिथलेश वर्मा और शारदा जौहरी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रानू शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीनों पालियों में परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराई गई जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं।


महाविद्यालयवार परीक्षार्थियाें का ब्योरा

महाविद्यालय - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय 304-270-34
शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय 374-350-24
गंजडुंडवारा महाविद्यालय-229-218-11
-

क्या बोले विद्यार्थी
बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र गौरव यादव ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र उनकी उम्मीदों के अनुरूप रहा। सभी प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से पूछे गए थे।

छात्रा वंशिका ने भी प्रश्नपत्र को अच्छा और संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों का स्तर सामान्य रहने से परेशानी नहीं हुई।

फोटो 18 - गौरव यादव। स्रोत : संवाद

फोटो 18 - गौरव यादव। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें