फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फंदा लगाकर नवविवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव अहमद देव नागर नगला मोहन में बुधवार को एक विवाहिता की फंदा लगाने से मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। महिला की शादी 13 माह पूर्व हुई थी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अहमद देव नागर नगला मोहन निवासी अंजली (23) पत्नी सुखवीर की शादी 13 माह पूर्व हुई थी। बुधवार की दोपहर उसने घर के अंदर फंदा लगा लिया। उसकी सास जानकी खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। जब खेत से घर लौटीं तो उन्होंने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर उनके परिजन व पड़ोसी उनकी ओर दौड़ पड़े।
महिला की मौत की जानकारी होने पर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पुलिस ने उसे मायके पक्ष को दी। महिला के पिता व अन्य परिजन गांव में पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत के बारे में पुलिस कर्मी व उसके परिजन से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला की शादी करीब 13 माह पूर्व हुई थी। उसका चार माह का बेटा है। उसका पति सुखवीर दिल्ली में काम करता है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें