फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 28 फरवरी को होगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

Fri, 27 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला विज्ञान क्लब 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल में करेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने पत्र जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विषय विशेषज्ञ द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन एवं पोस्टर पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र तथा प्रत्येक प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विज्ञान दिवस मनाने मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने के साथ-साथ नवाचार विकसित करना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने पत्र जारी कर सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वह कार्यक्रम में अपने यहां से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें