फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की कथा सुनाई

Sun, 18 Jan 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो03सोरोंजी में राम कथा में राम सीता बने पात्रों के साथ प्रवचन करते आचार्य।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया स्थित अग्रवाल मंदिर में चल रही राम कथा के पांचवें दिन रविवार को दिन धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम विवाह की कथा का मनोहारी वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित ललित मिश्रा ने कहा कि सीता स्वयंवर के दौरान अयोध्या के राजकुमार राम ने शिव धनुष तोड़ा। परशुराम अत्यंत क्रोध में डूबे हुए दौड़ते आए। कथा व्यास ने लक्ष्मण परशुराम के बीच संवाद का भी वर्णन किया। भजन राजा राम आइए प्रभु राम आइए, चल देखि सखी राम बने दूल्हा... सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमने लगे। इस दौरान अक्षय मित्तल, सुनील उपाध्याय, सोनू वैंदेल, अरविंद अग्रवाल, पंडित हरे कृष्ण, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें