फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छह हजार से अधिक लोगों ने नहीं लिए एसआईआर फॉर्म

Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत छह हजार से अधिक लोगों ने बीएलओ से एसआईआर आवेदन लेने से इंकार कर दिया। इनमें सबसे अधिक कासगंज विधान सभा के लोग शामिल हैं। विभाग इन मतदाताओं को नोटिस देगा। गणना प्रपत्र भरकर नहीं देने पर उनके नाम सूची से हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा सूची में 10,57,916 मतदाता शामिल हैं। इनतक आवेदन पहुंचाने तथा जमा करने के लिए 1149 बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। 4 नवंबर से चल रहे इस अभियान में जहां लोग मैपिंग के लिए 2003 की सूची में नाम न मिलने से परेशान हैं वहीं तीनों विधानसभाओं में 6070 मतदाता ऐसे भी हैं, जिन्होंने एसआईआर आवेदन लेने से ही मना कर दिया।
एक बीएलओ ने बताया कि क्षेत्र के 4 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरने से इंकार कर दिया। इसी तरह से एक अन्य बीएलओ ने बताया कि क्षेत्र के 2 मतदाताओं ने एसआईआर आवेदन भरने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति जिले की तीनों विधान सभाओंं में कई क्षेत्रों में सामने आई हैं जहां मतदाताओं ने एसआईआर आवेदन भरने से मना कर दिया। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर नहीं देंगे उनका सत्यापन किया जाएगा। 66 अधिकारी सत्यापन कार्य में लगे हैं। 26 दिसंबर तक का समय है। इसके बाद नोटिस की प्रक्रिया की जाएगी। यदि गणना प्रपत्र भरकर नहीं देंगे ताे उनका नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें