फोटो 16 पटियाली में घर-घर जाकर एसआईआर का सत्यापन करते एसडीएम प्रदीप विमल। स्रोत : संवाद
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के छावनी गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवती को 108 एंबुलेंस सेवा के चालक, परिचालक ने बचा लिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान खतरे से बाहर बताई जाती है।
युवती सहरीन ने किसी बात पर नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए गले में फंदा डाल लिया। जब परिजन ने उसे फंदे पर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उसे तुरंत नीचे उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं लेकिन स्थिति बेहद गंभीर थी। इसी बीच उसके भाई शाहरुख ने तुरंत 108 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी अवधेश कुमार और पायलट दिनेश कुमार की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।
एंबुलेंस टीम ने उसे तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट किया। यात्रा के दौरान टीम ने 108 कॉल सेंटर, लखनऊ में तैनात डॉक्टरों से लाइव परामर्श लिया। डॉक्टरों के निर्देश पर ईएमटी अवधेश कुमार ने युवती को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया और फ्री हॉस्पिटल केयर के तहत आवश्यक उपचार शुरू किए। इसके बाद उसकी हालत में सुधार आने लगा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 108 एंबलेंस सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक शुभम सिंह ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती को एंबुलेंस टीम ने लखनऊ के डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार दिया। इससे युवती खतरे से बाहर आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।