फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 10 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे, मार्गों पर जलभराव

विज्ञापन
फोटो51पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नगला दुर्जन में सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी के बीच से निक
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पटियाली तहसील के 10 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लगातार पानी के स्तर में वृद्धि हो रही है। एक पखवाड़े पूर्व गंगा के पानी में कमी आने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को दो माह आपदा झेलने के बाद राहत मिली थी लेकिन यह राहत के पल कुछ दिन ही रह सके कि फिर से गंगा में उफान आ गया और प्रभावित इलाकों के ग्रामीण फिर लाचार नजर आने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार से पटियाली के 10 से अधिक गांवों तक बाढ़ के पानी की दस्तक धीमे धीमे पहुंचने लगी लेकिन बुधवार को तटीय इलाके लहरों की जद में आ गए। बाढ़ का प्रकोप नगला चतुरी, नगला जैली, राजेपुर कुर्रा, पनसोती नगला, मूंझखेड़ा, नगला नरपत, नगला खना, मूंझखेड़ा, नगला दुर्जन, नगला दिपी, नगला जयकिशन गांव तक पहुंच गया है।
मार्गों तक बाढ़ का पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हाे रहा है। पानी भरा होने के कारण टूटे व कटे हुए मार्गों से गुजरना भी खतरे से भरा है। ऐसे में ग्रामीण के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को इन इलाकों में गंगा की बाढ़ का पानी और अधिक होने की आशंका है।
विज्ञापन

इससे आबादी के इलाके भी प्रभावित होने लगेंगे। ग्रामीणों को पशुओं की चिंता भी सताने लगी है। पशुओं को बांधने और चारे के संकट का सामना भी ग्रामीणों को करना पड़ सकता है। खेतों में फसलें पिछली बाढ़ में ही तबाह हो चुकीं थीं। अब दोबारा से किसान खेतों में तैयारी करने लगे थे इन तैयारियों के बीच बाढ़ ने पानी फेर दिया।
-

नरौरा के प्रवाह का जिले में बढ़ रहा असर
हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से भले ही पानी का प्रवाह कम हुआ है, लेकिन नरौरा के बैराज से आ रहे पानी का प्रवाह लगातार जिले में बढ़ रहा है। क्योंकि नरौरा से 12 घंटे में पानी जिले की हद में आ जाता है। मंगलवार की शाम से पानी बढ़ने लगा और बुधवार को इसका असर जिले में तीव्र हो गया। नरौरा से बुधवार सुबह 8 बजे 1.53 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह बना हुआ था जिससे कछला के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की और वृद्धि हो गई।
-

बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 63319 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 63264 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 153173 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.57 मीटर के निशान पर


ग्रामीणों की बात

-10-15 दिन ही लोगों को बाढ़ राहत मिल पाई थी। लोग जिंदगी संवारने में जुटे थे। बाढ़ ने फिर बेबस कर दिया। बाढ़ के पानी से गांव घिर गए हैं, सड़कों पर पानी भर गया है ।- उर्वेश, नगला दुर्जन
- बाढ़ ने खेती बर्बाद कर दी। फसलों के लिए भी समस्या हो गई है। गांव की आबादी तक बाढ़ का पानी फैलने लगा है। फिर से समस्या गहरा रही है। पशुओं को हरा चारा भी नहीं मिल पाएगा। - भूदेव, नगला दिपी
-

वर्जन-
जिले में बाढ़ के पानी का असर आ गया है। पटियाली के निचले ग्रामीण इलाकों तक पानी की दस्तक हुई है लेकिन सभी तटबंध सुरक्षित हैं। सिंचाई विभाग अलर्ट पर है और पूरी निगरानी कर रहा है। - संदीप जैन, एसडीएओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें