फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे मेधावी लोकेश और अजीत

विज्ञापन
फोटे 40 - बेंगलरू हवाई अड्डे पर मंडल के छात्रों के साथ जिले के छात्र। ​​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय विद्यालयों के होनहार छात्र राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अपने सपनों की उड़ान भरते हुए बंगलूरू पहुंच चुके हैं। चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्र बंगलूरू और श्रीहरिकोटा स्थित विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और इसरो का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सेलई, अमांपुर के लोकेश कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय रफातपुर सोरोंजी के अजीत का चयन इस अभियान के तहत किया गया। बंगलूरू पहुंचने पर हवाई अड्डे पर छात्रों और शिक्षकों के दल का भव्य स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि इस यात्रा से छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और अत्याधुनिक तकनीक को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, जो उनके शैक्षिक और व्यावहारिक ज्ञान को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने में जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) कमलेश कुमार, जिला समन्वयक (निपुण) अंकुर कुमार और एसआरजी योगेश कुमार कुशवाहा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें