फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अपहरण कर घर में रखी कासगंज की किशोरी का कराया मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कासगंज निवासी किशोरी के अपहरण के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग प्रेमी व उसके दो नाबालिग दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट में बयान के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष ले जाया जाएगा। मेडिकल में दुष्कर्म की रिपोर्ट आने पर धारा बढ़ाई जाएगी। दर्ज कराई प्राथमिकी में दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया गया।
किशोरी पिछले तीन दिनों से वन स्टॉप सेंटर में है। रविवार को उसके परिजन भी उससे आकर मिले। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी बहन 23 सितंबर की सुबह सात बजे अपने घर से बिना बताए आ गई थी। शनिवार को उन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बहन पुलिस के पास है। उन्होंने अपनी बहन से बात की तो उसने बताया कि उसे शादी का झांसा देकर बुलाया गया था। वह जेवर व रुपये भी लेकर आई थी।
विज्ञापन

उसे उसके प्रेमी ने दोस्त के घर अपहरण कर रखा। शुक्रवार की रात में प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ उसे ऋषिकेश ले जाना चाहता था। उसे अपनी जान का खतरा बन चला था। उसने शोर मचाया तो तीनों आरोपी भाग गए थे। परिजन ने पुलिस पर तहरीर देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाया था। किशोरी के गहने व रुपये भी रख लिए गए हैं। आरोप था कि पुलिस उन्हें गुमराह कर रही है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग प्रेमी व उसके दो दोस्तों पर अपहरण कर रखने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने बयान भी दर्ज किए हैं। मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद सुपुर्दगी में देने के लिए पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास ले जाया जाएगा। कमेटी के निर्णय के बाद पीड़िता को सुपुर्दगी में देने की कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
वर्जन- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट में दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं लिखाई है। यदि मेडिकल, बयान में यह बात सामने आती है तो धारा बढ़ाई जाएगी। - सिद्धार्थ के मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें