फोटो26कासगंज के द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में मौजूद छात्राएं।स्रो
कासगंज। हार्टफुलनेस ने द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय ध्यान कार्यशाला आयोजित की।
हार्टफुलनेस के स्वयं सेवक गौरव माहेश्वरी ने छात्राओं को रिलेक्सेशन और प्राणाहुति युक्त ध्यान कराया गया। छात्राओं को तनाव को नियंत्रित करने, मन की कार्य क्षमता बढ़ाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए। कार्यशाला में छात्राओं को तनाव मुक्त रहने का मंत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को होने वाले विश्व ध्यान दिवस पर दाजी के साथ ऑनलाइन ध्यान करने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए http://hfn.link/meditation पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन होगा।
प्रधानाचार्य डॉ.सोमवती शर्मा ने कहा कि समाज को आज ध्यान योग करने की बहुत आवश्यकता है। संस्था के आयोजन से छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिला है। इस दौरान कीर्ति बंसल आदि मौजूद रहीं।