फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: माहेश्वरी समाज का चुनाव आज कराया जाएगा

Sun, 28 Dec 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में सोमवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 2025 मतदाता 25 पदाधिकारी व 14 सदस्यों की किस्मत का फैंसला करेंगे। मतगणना 30 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

चुनाव में मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, भंडारी, निरीक्षक पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में है। समाज के तीन विद्यालयों के लिए प्रबंधक पद के लिए 4 नामांकन हुए हैं। तीन उप प्रबंधक पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 व 7 सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतदान के लिए श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में व्यवस्था की गई है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कावरा ने बताया कि मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई है। 4 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें