फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कछला गंगा में उतराता मिला ठेका कर्मी का शव

Sun, 28 Dec 2025 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो36मृतक युवक अरविंद साहू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोरोंजी। नगरिया-कछला रेलवे ट्रैक पर ट्रैकमैन के साथ पेट्रोलिंग करते समय 20 दिसंबर को ठेका कर्मी लापता हो गया। आठ दिन बाद शनिवार को कछला गंगा घाट पर उसका शव पानी में उतराता मिला। परिजन ने उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है ।गांव नगरिया निवासी अरविंद साहू पुत्र यादराम रेलवे में ठेका पर कार्य करता था। वह 20 दिसंबर की रात वह ट्रैकमैन मदनपाल के साथ नगरिया-कछला रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने के लिए गया था। उसके बड़े भाई राकेश साहू ने बताया कि ड्यूटी के बाद वह घर नहीं लौटा। उसके घर न पहुंचने पर उन्होंने ट्रैकमैन मदन पाल से पूछताछ की। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कर्मी के लापता होने की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। रिश्तेदारी में भी उसके बारे में जानकारी की गई। राकेश ने ग्रामीणों व गोताखोरों के साथ कछला स्थित गंगा के पानी में उसे ढूंढने का प्रयास किया। शनिवार की सुबह से उसका शव गंगा के कछला घाट पर पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी ज्योति सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आरपीएफ प्रभारी बदायूं आरपी सिंह ने बताया कि युवक ठेका पर रेलवे में कार्य करता था। आठ दिन पूर्व वह ड्यूटी के दौरान लापता हो गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें