फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घरेलू गैस की किल्लत से लंबी लाइनें, दोपहर तक वितरित हुई गैस

विज्ञापन
फोटो28गंजडुंडवारा में गैस सिलिंडर लेने के इंतजार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ग्रामीण इलाके में स्थित कादरगंज रोड की गैस एजेंसी पर घरेलू गैस की कमी के कारण लंबी कतारें देखने को मिलीं। उपभोक्ता सुबह 11 बजे से गैस का इंतजार कर रहे थे। लगभग दोपहर 2 बजे गाड़ी आने के बाद बुकिंग कका चुके ग्राहकों को वितरण कराया गया।
विज्ञापन

गाड़ी में कुल 300 सिलेंडर थे। कुछ लोगों ने बताया कि डीबीसी सिलिंडर पहले से भरे रखे गए थे ताकि भविष्य में संभावित किल्लत से बचा जा सके। गैस की पिछली आपूर्ति दो दिन पहले हुई थी, जिससे लंबी कतारें लगीं।
गैस एजेंसी के मालिक विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि गैस की कमी नहीं है। बुकिंग कराने वाले सभी ग्राहकों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें। संवाद
विज्ञापन

-

ईद से पहले गैस की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी
कासगंज। अमांपुर में घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने को लोगों की भारी भीड़ देखी गई। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन बुकिंग होने के बावजूद सिलिंडर मिलने में उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं। मुस्लिम समुदाय के उपभोक्ताओं का कहना है कि जल्द ही ईद-उल-फितर का त्योहार आने वाला है और अगर गैस की किल्लत जारी रही तो त्योहार के परंपरागत पकवान बनाने पर भी असर पड़ सकता है। उपभोक्ता जावेद ने बताया कि सुबह 8 बजे ही एजेंसी पर आ गया, कई घंटे के बाद गैस मिल सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें