फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : अंग्रेजी का पेपर आसान, समय प्रबंधन बना चुनौती

विज्ञापन
फोटो01श्रृ​​ष्टि,छात्रा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई बारहवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया, विशेषकर पत्र लेखन और व्याकरण खंड सरल रहे। हालांकि, प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत लंबा होने के कारण समय प्रबंधन विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुआ।
विज्ञापन


जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 913 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 904 उपस्थित हुए। जेपी पब्लिक स्कूल में सभी 186 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वहीं, एनआर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 271 में से 270 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में 455 में से 448 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इस तरह तीनों केंद्रों पर कुल नाै परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले प्रिंस, खुशबू, गजेंद्र और अनिकेत मीना आदि विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और सरल बताया।
परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
पत्र लेखन, व्याकरण खंड और प्रश्न-उत्तर से जुड़े सवाल काफी सरल थे। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप ही आए थे, जिससे उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।- सृष्टि, परीक्षार्थी
विज्ञापन

प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा था, इसलिए समय का सही प्रबंधन जरूरी था। योजना बनाकर लिखने से समय पर सभी प्रश्न हल करने में सफलता मिली। - हमराज सिंह, परीक्षार्थी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें