लाठी डंडे लेकर ग्रामीण रहते चौकन्ने
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन कैमरे से कराई जाए तेंदुआ की तलाश
तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले समय से न रात में चैन से सो पा रहे हैं और न दिन में चैन है। सबसे ज्यादा डर बच्चों और वृद्धों को लेकर है। इतना समय बीतने के बाद भी वन विभाग तेंदुआ नहीं पकड़ पाया है। ग्रामीण महिला निधि ने वन विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जाहिर किया। कहा कि ड्रोन कैमरे से तलाश कराई जाए ताकि उसका पता चल सके। वन विभाग के अधिकारी गांव में आते हैं, घूमकर चले जाते हैं।
तेंदुआ की तलाश की जा रही है
वन विभाग के रेंजर अखिलेश कुमार ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान पर तेंदुआ के हमले की जानकारी मिली है। इस हमले में वह घायल नहीं हुए हैं। केवल पैंट फटी है। घटना की सूचना पर गांव में टीम पहुंची है। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी है। तेंदुआ की तलाश की जा रही है।