फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन हुई एक घंटा लेट

विज्ञापन
फोटो07कासगंज में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े यात्री।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की तीन एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें बृहस्पतिवार को लेट हुई। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के स्टेशन पर लेट पहुंचने से लोगों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद स्टेशन व बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें आए दिन लेट हो जाती हैं। इससे यात्रियों को दिक्कत होती हैं। बृहस्पतिवार को कोलकाता से चलकर ग्वालियर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस 1.07 घंटा लेट हुई। यह ट्रेन जंक्शन पर सुबह के समय 6:50 बजे पहुंचती है,लेकिन यह ट्रेन सुबह 7:57 बजे पहुंची। वहीं मथुरा से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस रात 1:15 बजे के स्थान पर 1:50 बजे 35 मिनट देरी से पहुंची। उदयपुर से पाटिलीपुत्र जाने वाली एक्सप्रेस रात 1:45 बजे के स्थान पर 2 बजे पहुंची। यह ट्रेन 15 मिनट विलंब हुई। भरतपुर से कासगंज पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 10:25 बजे की जगह 25 मिनट देरी से 10:50 बजे पहुंची। इन ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को जंक्शन पर परेशानी हुई। पटियाली निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस से मथुरा जा रहे थे। मथुरा से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार होना था। ट्रेन के लेट होने से उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें