फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : खूनी संघर्ष में सात आरोपी गिरफ्तार, जमीन के विवाद में चले थे लाठी-डंडे

Sun, 30 Nov 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में वारंटी ।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। गांव बरौना में बृहस्पतिवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। इसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए थे। कादरगंज चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों के 37 नामजद और 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी है। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरौना में बृहस्पतिवार की शाम गंगा पार कटरी में खेत की जमीन के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। फायरिंग की गई थी। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के 8 से अधिक लोग घायल हो गए थे। सूचना पर कादरगंज चौकी इंचार्ज धीरज कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया था। चौकी इंचार्ज ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में दोनों पक्षों के 37 नामजद समेत 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी परमानंद, धर्मेंद्र उर्फ बेचेलाल, मोहन लाल, हेतराम को घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा करन सिंह, दुर्गपाल और शेर सिंह उर्फ नन्हे को गंगा की कटरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि गांव बरौना में जमीन के विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें