फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में भीषण हादसा: कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, बुरी तरह फंसे चालक की माैत; मां-बेटा समेत तीन घायल

Sun, 29 Nov 2026 11:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। कार में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया गया। जब तक चालक को बाहर निकाला जा सका, उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे की दवा दिलाने दिल्ली जा रहे परिवार की कार रविवार सुबह निर्माणाधीन हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। कोतवाली क्षेत्र में नई पुलिस लाइन के पीछे गांव कायमपुर बहेड़िया के पास हुए इस भीषण हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कार के अंदर ही फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोरों के मोहल्ला बाहर दहलाना निवासी रीना (35) पत्नी रानू रविवार सुबह करीब 7:10 बजे बेटे अक्षत (12) को दवा दिलाने के लिए नोएडा जा रही थीं। कार में उनके साथ विपिन कुमार (35) पुत्र राकेश कुमार उपाध्याय निवासी अंदर दहलान भी सवार थे। पुलिस लाइन के पास निर्माणाधीन हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक राजू उर्फ राजीव (35) पुत्र रूप किशोर निवासी मोहल्ला चंदन चौक, सोरों की मौत हो गई। वहीं कार सवार विपिन कुमार, रीना और अक्षत घायल हो गए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को  जिला अस्पताल भिजवाया। कार में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में कार चालक की मौत हुई है । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिसकर्मियों ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें