गंजडुंडवारा के ज्ञान दीप विद्या मंदिर में तिरंगा फहराकर विजय दिवस मनाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : 1
गंजडुंडवारा। पंचायती बाग स्थित ज्ञान दीप विद्या मंदिर में शिक्षा विकास समिति की ओर से मंगलवार को विजय दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के जोशीले नारे लगाए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन सक्सेना ने कहा कि विजय दिवस हर वर्ष 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस युद्ध के अंत में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है और हर देशवासी के हृदय में गर्व और उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर अनीता, रजनी, मानसी, वंदना, खुशबू, आलोक पचौरी, सुमित सोलंकी, ओमप्रकाश, प्रवेन्द्र कुशवाह, विवेक गुप्ता एवं सुरेश चंद्र उपस्थित रहे। संवाद