फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कड़ी मेहनत व संघर्ष से होती है लक्ष्य की प्राप्ति

विज्ञापन
फोटो18श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश को सम्मा
विज्ञापन
कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज में मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश ने कड़ी मेहनत व संघर्ष से लक्ष्य की प्राप्ति के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। 1971 में हुए युद्ध में पाकिस्तान सेना को पराजित करने में सेना के पराक्रम के बारे में बताया। इस दौरान उन्हें फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विजय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को जिला सैनिक पुर्नवास कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में भारतीय सेना ने शौर्य व पराक्रम से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल के चलते देश को निर्णायक सफलता मिली। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में शामिल रहे लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश को प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे से हॉल गूंज गया। लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर संघर्ष से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। समुद्र से कराची बंदरगाह पर मिसाइलें दागी गई। इससे 8 दिनों तक बंदरगाह पर आग धधकती रही। इससे पाकिस्तान घुटने टेकने को मजबूर हो गया। भारत की ऐतिहासिक विजय हुई। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कमांडर जागवीर सिंह ने छात्रा एलिस पाराशरी व प्रधानाचार्य को हेलमेट प्रदान किए। इस दौरान लेफ्टिनेंट मेघेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक खूब सिंह, डॉ. जयंत गुप्ता, रश्मि गौतम, ग्याचरन, राजकुमार बघेल, एके सिंह, रिषी कुमार,प्रवीन कुमार, जसवीर सिंह, जिज्ञासु सक्सेना सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें