फोटो 45 कासगंज के आजाद गांधी परीक्षा केंद्र में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए दिल्ली तिहाड़जे
कासगंज। जिले में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए तिहाड़ जेल में बंद एक बंदी पहुंचा। दिल्ली पुलिस की टीम पुलिस वैन से उसे परीक्षा दिलाने के लिए केंद्र पर पहुंची। जहां न्यायिक आदेश केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य को सौंपकर परीक्षा दिलाई गई। परीक्षा देने के पश्चात बंदी वापस दिल्ली जेल के लिए पुलिस अभिरक्षा में रवाना हो गया।
आजाद गांधी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य रईस हाशमी ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद बंदी विशाल कुमार यादव दूसरी पाली में परीक्षा देने पुलिस अभिरक्षा में केंद्र पर पहुंचा। अभिरक्षा में आए पुलिसकर्मियों ने नई दिल्ली के मंडोली कोर्ट का आदेश दिखाया। इसके पश्चात परीक्षा केंद्र पर बंदी को नियमानुसार जांच करके परीक्षा दिलाई गई। बताया गया कि बंदी ने परीक्षा के लिए न्यायालय से अनुमति हासिल की थी। प्रवेश पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज वह साथ लाया। उसके रेटीना व फिंगरप्रिंट की जांच भी की गई।