कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को इंटर अर्थशास्त्र, इंटर कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र, हाईस्कूल मानव विज्ञान की परीक्षाएं हुई। अर्थशास्त्र में परीक्षार्थी सवाल हल करने व डायग्राम बनाने में परीक्षार्थी उलझ गए। दोनों पालियों में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड में पहली पाली में इंटर कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय, कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 96 परीक्षार्थी में से 90 ने परीक्षा दी। 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर अर्थशास्त्र में 1301 में से 1249 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 52 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। हाईस्कूल मानव विज्ञान के सभी 50 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटर अर्थशास्त्र में उपभोक्ता व्यवहार एवं मांग एवं आपूर्ति, उत्पादन, लागत और मूल्य निर्धारण, बाजार संरचना और संतुलन, राष्ट्रीय आय और उसके मापन, मुद्रा और बैंकिंग, सरकारी बजट एवं सार्वजनिक वित्त, विकास, बेरोज़गारी और महंगाई जैसी व्यापक आर्थिक समस्याएं आदि पाठयक्रम पर आधारित प्रश्न आए।