फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का ग्वालियर तक विस्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से ग्वालियर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का ग्वालियर तक विस्तार करने की लोगों ने मांग की है। लोगों का कहना है कि जिले से काफी संख्या में लोगों का ग्वालियर आना-जाना रहता है। सीधी रेल और बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का संचालन अछनेरा तक होता है। कासगंज से अछनेरा तक पहुंचने के बाद ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन या अन्य साधन तलाशने पड़ते हैं। इससे विशेषकर बुजुर्ग, महिला और परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी होती है।
सहावर गेट निवासी अवधेश ने बताया कि कासगंज से ग्वालियर के बीच सीधी ट्रेन मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। ग्वालियर मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर होने के साथ ही व्यापार, शिक्षा और उपचार के लिए भी आसपास के जिलों के लोग वहां जाते हैं। कासगंज और आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोगों का ग्वालियर आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का ग्वालियर तक मार्ग विस्तार कराने की मांग की है। ट्रेन का ग्वालियर तक विस्तार होने से कासगंज के साथ गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली, अमांपुर, एटा, मिरहची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा रेल संपर्क मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें