फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में बना अलग वार्ड

विज्ञापन
फोटो 11 कासगंज फोटो जिला अस्पताल। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के चार संदिग्ध मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। जिले के जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से प्रभावित या संदिग्ध मरीजों के लिए एक अलग वार्ड स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए स्वैब के नमूने लेने की व्यवस्था भी की गई है, जिन्हें आगे की जांच के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्वाइन फ्लू के लक्षण प्रदर्शित करने वाले मरीजों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अस्पताल में आने वाले ऐसे मरीज जिनमें इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, उनकी स्थिति का आकलन चिकित्सकों की ओर से किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई, तो मरीज के स्वैब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
स्वाइन फ्लू की पुष्टि के लिए, संदिग्ध मरीजों के नाक या गले से नमूना लिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने नमूने एकत्र करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। नमूने एकत्र करने के उपरांत, उन्हें जांच के लिए एएमयू भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू लक्षण
अचानक तेज बुखार और ठंड लगना
मांसपेशियों और पूरे शरीर में तेज दर्द
सूखी खांसी और गले में खराश
अत्यधिक थकान,
कमजोरी और सिरदर्द
सांस लेने में तकलीफ

बचाव और सावधानी
लक्षण दिखने पर खुद को तुरंत अलग (आइसोलेट) करें ताकि दूसरों में संक्रमण न फैले।
बार-बार हाथ धोएं और सैनिटाइज़र का उपयोग करें
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कोहनी से ढकें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें