फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रशिक्षण के बाद रोजगार की ओर बढ़े कदम, 54 अभ्यर्थियों का हुआ असेसमेंट

विज्ञापन
फोटो36कासगंज में केनरा बैंक के प्र​शिक्षण संस्थान में आयोजित प्र​शिक्षण प्राप्त करने वाले प्र
विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 54 अभ्यर्थियों के कौशल का आकलन किया गया। संस्थान में चल रहे निःशुल्क वूमेन गारमेंट्स और अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत अभ्यर्थियों ने सीखे हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को ऐसा हुनर देना है, जिससे वे आगे अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं घर से भी काम शुरू कर आय का साधन बना सकती हैं।
संस्थान में 31 दिवसीय वूमेन गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का असेसमेंट हुआ। इसमें सभी 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के वस्त्र तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कपड़ों की कटिंग, सिलाई और डिजाइन से जुड़े काम सीखे।
विज्ञापन

इसके साथ ही 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल 24 अभ्यर्थियों का भी असेसमेंट हुआ। प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न प्रकार की अगरबत्तियां तैयार करने की प्रक्रिया सीखी। असेसमेंट एसेसर कुलदीप शर्मा, दीपा गुप्ता और सुधा वर्मा ने लिया।
कार्यक्रम में ममता वर्मा, आदेश कुमारी, रेखा, नीलम, विनेश, शिप्रा तोमर, पल्लवी शर्मा, सोहन खान, प्रीती यादव और आशिया खातून सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें