फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मुरादाबाद और खाटू श्याम के लिए सीधी मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
फोटो06कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम मुरादाबाद और राजस्थान स्थित खाटू श्याम के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। निगम दोनों मार्गों पर बस संचालन का प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय को भेजेगा। मंजूरी मिलने के बाद इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में मुरादाबाद और खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को सीधे बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को कई बार बस बदलकर सफर करना पड़ता है। नई बस सेवाएं शुरू होने पर यह परेशानी दूर हो जाएगी। खाटू श्याम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहीं, मुरादाबाद व्यापारिक और शैक्षिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है।
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि बस सेवा के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव जल्द ही क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद बसों के संचालन की तिथि तय की जाएगी। परिवहन निगम इस परियोजना को प्राथमिकता दे रहा है। यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें