फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो छात्राओं सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार दो छात्राओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव ब्रहमपुरी निवासी छात्रा उर्वशी (15) पुत्री सत्यकिशोर मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा में सवार होकर पिता व अन्य लोगों के साथ हरनाथपुर स्कूल जा रही थी। गोराहा नहर के पास पीछे की ओर से तेज गति से बालू लादकर ला रहे ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाद उर्वशी, सत्यकिशोर व नेहा (15) पुत्री हीरालाल निवासी ब्रहमपुरी घायल हो गई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने घायल हो गए। लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें