फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पॉलिटेक्निक काउंसिलिंग का पहला चरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) की मुख्य काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पात्र अभ्यर्थी प्रथम चरण के तहत 25 जून से 30 जून तक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश की दौड़ तेज हो गई है। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी और एमएमआईटी में भी प्रवेश को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन कर संस्थान और पाठ्यक्रम के अधिक से अधिक विकल्प भरने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले वर्षों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का अध्ययन कर विकल्प भरने से सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रथम चरण का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई को घोषित किया जाएगा। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 2 से 5 जुलाई तक फ्रीज अथवा फ्लोट विकल्प चुनना होगा। इसी दौरान 3000 रुपये सीट एक्सेप्टेंस शुल्क और 250 रुपये काउंसिलिंग शुल्क, कुल 3250 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे।
विज्ञापन

फ्रीज विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को 2 से 6 जुलाई तक किसी भी जिला सहायता केंद्र पर पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। निर्धारित समय में शुल्क जमा या दस्तावेज सत्यापन न कराने पर आवंटित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी।
जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी में मैकेनिकल, सिविल और आर्किटेक्चर ट्रेड की 192 सीटों तथा एमएमआईटी में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड की 198 सीटों पर प्रवेश होना है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

काउंसिलिंग की प्रमुख तिथियां
25 से 30 जून : प्रथम चरण चॉइस फिलिंग
1 जुलाई : सीट आवंटन परिणाम
2 से 5 जुलाई : फ्रीज/फ्लोट विकल्प व शुल्क जमा
2 से 6 जुलाई : दस्तावेज सत्यापन
6 जुलाई : सीट विड्रॉल की अंतिम तिथि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें