फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मानसून की दमदार दस्तक, चार घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

विज्ञापन
फोटो10कासगंज में बारिश के बाद सोरों गेट क्षेत्र में हुए जलभराव के बीच से निकलता नगर पालिका का
विज्ञापन
कासगंज। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दी। तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे तक रुक-रुककर होती रही। इस बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली, हालांकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे तक कासगंज में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सहावर में 25 मिमी और पटियाली में दो मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते शहर की कई सड़कें और निचले इलाके पानी से भर गए। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। वे लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। किसान अब खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने की उम्मीद जता रहे हैं।
नगर के कुछ क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बिलराम गेट, सोरोंगेट, अमांपुर रोड और रेलवे रोड सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन

बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। दूसरी ओर, किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। वे अब खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं।


बारिश के चलते कई विद्यालयों में रही छुट्टी
कासगंज। करीब 40 दिन के ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार को माध्यमिक विद्यालय तो खुल गए, लेकिन मानसून की पहली तेज बारिश ने पहले ही दिन पढ़ाई की रफ्तार थाम दी। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंच सके। स्थिति को देखते हुए कई विद्यालयों ने अपने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रेन-डे घोषित कर अवकाश की सूचना अभिभावकों तक पहुंचा दी।
तड़के शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। इसके चलते सड़कों पर जलभराव और आवागमन में परेशानी के कारण बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया। परिणामस्वरूप पहले दिन कई विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज और बीएवी इंटर कॉलेज सहित कई माध्यमिक विद्यालयों में रेन-डे घोषित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभिभावकों को अवकाश की सूचना भेजी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें