फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गौरांश, सौरभ व धर्वेंद्र चुने गए उप प्रबंधक

विज्ञापन
फोटो63श्रीडीडू माहेश्वरी समाज के चुनाव की मतगणना करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी समाज के त्रिवार्षिक चुनाव की बुधवार को श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में मतगणना हुई। मतगणना के परिणाम पर समाज के लोगों की नजर रही। उप प्रबंधक पद पर गौरांश, सौरभ व धर्वेंद्र को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

समाज के चुनाव में 1131 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में शुरू हुई। मतगणना शुरू होते ही समाज के लोग भी मतगणना स्थल पर जुटने लगे। सबसे पहले उप प्रबंधक के तीन पदों का परिणाम घोषित किया गया। इस पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में रहे। इनमें पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रत्याशी गौरांश शक्ची, सौरभ लाहोटी, धर्वेंद्र मानधना को विजेता घोषित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी विनय राज पन्नू ने बताया कि मतगणना के लिए तीन टेबल लगाई गई हैं। 11 राउंड की मतगणना हो चुकी है। 800 वोट गिने जा चुके हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर सुनील कावरा, उपाध्यक्ष पद पर गोपाल माहेश्वरी, मंत्री पद पर नितिन माहेश्वरी, उपमंत्री पद पर अमित कुमार, भंडारी पद पर संतोष भड़सारी, निरीक्षक पद पर सुनील असावा, प्रबंधक पद पर उपेंद्र माहेश्वरी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सात सदस्य पद पर नवल अजमेरा, किशन बिड़ला, रमाकांत माहेश्वरी, राहुल डांगरा, मयंक बिड़ला, दिलीप झंवर, मोहित डांगरा आगे चल रहे हैं। समचार लिखे जाने तक मतगणना चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें