फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सरेराह पीटा, लहराए अवैध असलहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थ नगरी सोरोंजी के रामलाल चौराहे पर युवक से सरेराह मारपीट की गई। आरोपियों ने अवैध असलहे लहराकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोहल्ला कटरा मठ निवासी अनुज तिवारी पुत्र महेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की शाम करीब सात बजे चौराहे के पास संजीव गुप्ता की दुकान पर सामान लेने के लिए रुके थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे आरोपी सोनू निर्भय, अभय निर्भय, सागर निर्भय और कुलदीप निर्भय ने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन पर डंडों से हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी एक घर की छत पर चढ़ गए और अवैध असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर उनके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने छत से पथराव कर दिया। आरोपियों पर पहले से गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें